‘बालोत्सव एक छवि बचपन की’ के रूप में मनाया गया बच्चों का उत्सव

हरदोई– आज पाठशाला द ग्लोबल स्कूल कहली तेरवा गौसगंज हरदोई में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘बालोत्सव एक छवि बचपन की’ बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पार्चन से हुई। 

कार्यक्रम के ‘बालोत्सव’ नामक दिये जाने के विषय में बताया कि कार्यक्रम ही बच्चों का है इसलिए इसे बच्चों के उत्सव अर्थात एक छवि बचपन की के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शारीरिक दक्षता प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा अद्भुत प्रदर्शन देखकर सभी अभिभावकगण तथा दर्शक दंग रह गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ गार्गी श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विद्यालय की एक पहल है जिसमे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ नारी शक्ति की महत्ता को प्रदर्शित किया तथा शारीरिक दक्षता को भी दिखाया। विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया, जिसमें हावड़ा ब्रिज, वाटर अलार्म, सोलर सिस्टम आदि कई प्रकार के प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम के अतिथियों में शामिल इंटरनेशनल एथलीट श्रीमती सुधा सिंह, सत्येंद्र त्रिपाठी फॉर्मर स्टेट सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन बी जे पी, पीयूष ओझा एक्सिस बैंक साउथ इंडिया हेड, स्नातक एमएलसी इंजी० अवनीश कुमार सिंह, सुनील मौर्य युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अवध प्रान्त, योगेश चंद्र वर्मा योगी रिटायर्ड प्रधानाचार्य व लोकतंत्र सेनानी (योगी आदित्यनाथ से सम्मानित), क्षेत्रीय प्रधानगण, पाठशाला द ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ गार्गी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।