- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देशभर में पिछले 9 वर्षों में हर महीने औसतन एक मेडिकल कॉलेज खोला गया। श्री मोदी ने राजस्थान में ब्रह्म कुमारीज़ के शांतिवन परिसर में सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल अस्पताल की आधारशिला रखी।
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना शनिवार को।
- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हरित बन्दरगाह दिशानिर्देश ‘हरित सागर’ की शुरूआत की।
- पाकिस्तान की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया। न्यायालय ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की 8 दिन की हिरासत में भेजा।
- चक्रवाती तूफान कल सुबह तक दक्षिण-पूर्व और उसके आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में और तीव्र हो जाएगा।
- ताशकंद में विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय मुक्केबाजों ने पहली बार तीन पदक पक्के किये।