एंबुलेंस में ढोई जा रही सवारियाँ, परिवहन विभाग को लगा रहे टैक्स का चूना

कछौना, हरदोई। मरीजों को लाने व ले जाने के लिए निजी एंबुलेंस को परिवहन विभाग द्वारा टैक्स में छूट मिलती है। इस छूट का फायदा उठाते हुए निजी एंबुलेंस एक तरफ तो मरीजों के तीमारदारों से दोगुना किराया वसूलते हैं। दूसरी तरफ बतौर टैक्सी भी सवारियों से मोटा मुनाफा कमा रही हैं।

एंबुलेंस के नाम पर इन तरीकों से कमाई करने वाले चालकों पर परिवहन विभाग का संरक्षण प्राप्त हैं। जिससे निजी एम्बुलेंस चालक खुलेआम सवारियों को बैठाकर टैक्सी के रूप उपयोग कर रहे हैं। जिससे परिवहन विभाग को यह एम्बुलेंस चालक टैक्स का चूना लगा रहें हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता