कछौना, हरदोई। लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिसके कारण आवागमन दुष्कर हो गया है। सड़क के चौड़ीकरण के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। थोड़ी सी असावधानी से दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है।
यह मार्ग नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया 731 के अधीन है। मार्ग पर श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना पतसेनी के सामने मुख्य मार्ग पर गड्ढा व त्यौरी पुल पर गहरा गड्ढा होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई राहगीर चुटहिल हो रहा है। त्यौरी पुल पर गड्ढे होने के कारण एक बार कार तालाब में चली गई। वोडाफोन कंपनी का सेल्समैन युवक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतिदिन इस मार्ग पर हजारों की संख्या में वाहन आते जाते हैं। जिसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रजीत यादव ने एनएचएआई 731 के अधिकारी अरुण कुमार तिवारी को दूरभाष पर दी। उन्होंने पीनसी कंपनी के लाइजनिंग अधिकारी आशीर्वाद को सूचना प्रेषित की।
यह मार्ग जिला मुख्यालय व प्रदेश मुख्यालय को जोड़ता है। इससे दर्जनों इमरजेंसी वाहन भी गुजरते हैं। स्कूली वाहनों का भी आवागमन रहता है। यह गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। लोग का जीवन हमेशा खतरे में रहता है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी कि भारत में आतंकी हमलों से ज्यादा लोग की सड़क-हादसों से मौत होती हैं। पीएनसी कंपनी के अधिकारी आशीर्वाद ने बताया इन गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता