- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। गृह मंत्रालय चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह रोजगार मेले में नवनियुक्त 70 हजार कर्मचारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
- रोजगार मेला देश भर में 43 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
- आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी की उपस्थिति मे 8 हजार चार सौ 15 करोड रूपये से अधिक की दस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला नितिन गडकरी ने रखी।
- खुदरा मुद्रास्फीति की दर इस वर्ष मई के महीने में 25 महीने के निचले स्तर चार दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर आ गई। अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन बढकर चार दशमलव दो प्रतिशत हुआ।
- अप्रैल में बिजली उत्पादन में एक दशमलव एक प्रतिशत की गिरावट आई।
- भारतीय ओलंपिक संघ ने आज घोषणा की है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल को चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- हरियाणा सरकार ने राज्य के पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। इन्हें राज्य सरकार की वॉल्वो बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज ये घोषणा करनाल में की।
- एच. एस. प्रणॉय बी डब्ल्यू एफ सुपर थाउजैंड टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे