कछौना (हरदोई)। भारतीय करणी सेना ने संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक कछौना के योगेश सिंह को भारतीय करणी सेना का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं युवा शिवम सिंह को ब्लॉक कछौना इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। भारतीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को संगठन का विस्तार करते हुए कोर कमेटी की सर्वसम्मति से विकासखंड कछौना के ग्राम गाजू निवासी योगेश सिंह को भारतीय करणी सेना का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ब्लॉक कछौना के ग्राम कुकुही निवासी युवा शिवम सिंह को ब्लॉक कछौना इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी को अपेक्षा है कि दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का बखूबी पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगे बढ़ाने की दिशा में अपना पूर्ण योगदान देंगे। जिला कार्यकारिणी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद योगेश सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि संगठन ने जो उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत हुए शिवम सिंह ने बताया कि संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी और दायित्व सौपा गया है उनका पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय करणी सेना के संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए इकाई का विस्तार किया जाएगा। भारतीय करणी सेना में मनोनयन किये जाने पर दोनों ही पदाधिकारियों के समर्थकों व शुभचिन्तकों ने खुशी जाहिर की है। मनमोहन की सूचना मिलने के बाद से ही दोनों को ही सोशल मीडिया पर बधाई व शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है।
Related Articles
परिस्थितियों की वजह से मौन हूँ, वक्त आने पर बताऊंगा कौन हूँ मैं – पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह
April 12, 2021
0
आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी जिला पंचायत का चुनाव
February 6, 2021
0
चित्तौड़गढ़ मे ‘सवर्ण महाकुंभ’ की तैयारियाँ हुईं तेज़
April 8, 2022
0