आप सभी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी से पालन करेंगे : रामपाल वर्मा

कछौना (हरदोई) : नगर पंचायत कछौना पतसेनी कस्बे में क्षेत्रीय विधायक का व्यापारी, ग्राम प्रधान, सभासद गण व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। विधायक सभी का सहयोग, प्यार, स्नेह पाकर अभिभूत हो गए।

उन्होंने कहा कि आप सभी ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसका ईमानदारी से पालन करेंगे। आपके अधिकारों व क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। ग्राम सहित नगर में विकास कार्यों को कराया जाएगा। जनकल्याण की दिशा में सदैव बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं।

क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के स्वागत समारोह कार्यक्रम में कछौना के गण्यमान्य नागरिकों, व्यापारीगण, सभासद गण, ग्राम प्रधान व समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक युवा भाजपा नेता पंकज शुक्ला ने रखा था। युवा पंकज शुक्ला नगर के लोगों के सुख-दुख में सदैव आगे आकर कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़े मिलते हैं। वह कोविड महामारी के दौरान प्रत्येक मोहल्ले में जाकर लोगों को आवश्यक राशन सामग्री, आर्थिक सहायता व दवाओं को उपलब्ध करवा कर महामारी में लोगों के साथ खड़े मिले। युवाओं, आम जनमानस की उम्मीदों पर सदैव खरे उतरते हैं। उनके चेहरे पर सदैव ताजगी व मुस्कुराहट से लोगों को ताकत मिलती है। वह नगर मुखिया के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। जिससे वह नगर को आदर्श नगर बना सकें।

कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रांतिवीर सिंह ने किया। युवा कवियों ने अपनी ओजस्वी कविताओं व गजलों से लोगों को आनंदित किया। युवा कवि अजीत शुक्ला, पवन कुमार, वैभव शुक्ला ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम में डॉ० अनिल गुप्ता, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला मंत्री अजय शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, युवा मोर्चा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवी गुप्ता, सत्यम गुप्ता, सर्व वैश्य समाज के अध्यक्ष तुलसी गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, पुनीत गुप्ता, निलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनूप दीक्षित, राम शंकर गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, डॉ० नृपेन्द्र वर्मा, डॉ० सर्वेश मिश्रा, पूर्व प्रधान कौशल दीक्षित, युवा नेता सूर्या गुप्ता, मनोज पाण्डेय, विनय शुक्ला, सभासद गण धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह उर्फ टिंकू, सोनू सिंह, नीरज शुक्ला, विनीत लाला, इरफान, अनूप सिंह, ग्राम प्रधान रामसहाय, शिवम मिश्रा, अमित गुप्ता, पी०डी० टेलीकॉम प्रतिष्ठान के हरिशरण गुप्ता, विनय शुक्ला, मनोज सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि आदि क्षेत्र के गण्यमान्य नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता पंकज शुक्ला ने सभी का आभार जताया। नगर के लोगों के साथ परिवार के रूप में सदैव सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता