हिन्दी के नये सितारे : विश्व हिन्दी दिवस विशेष

‘हिन्दी में’ साहित्यिक संस्था के माध्यम से माँ हिन्दी की सेवा में तन्मयता से जुटे हैं डॉ. शिवांकित तिवारी

मध्यप्रदेश के सतना जिले अंतर्गत छोटे से गाँव के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में पेशे से चिकित्सक डॉ. शिवांकित तिवारी स्वयं एक चर्चित कवि व लेखक हैं। डॉ. शिवांकित हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में इंटरनेट पर काफ़ी सक्रिय हैं और चर्चित संस्था ‘हिन्दी में’ के संस्थापक-संपादक हैं। इन्होंने आज से 3 साल पहले 2022 में चर्चित संस्था ‘हिन्दी में’ की स्थापना की थी।

डॉ. शिवांकित तिवारी की संस्था ‘हिन्दी में’ ने साहित्य की दुनिया में हलचल मचा दी है, आज हर कोई ‘हिन्दी में’ में अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके के लिए बेताब रहता है।

‘हिन्दी में’ साहित्यिक संस्था आज काफ़ी लोकप्रिय है, जो विशेष रूप से भारत में हिन्दी साहित्य के सफल सृजन और शिक्षा के प्रति निरंतर रूप से विगत तीन वर्षों से कार्यरत है।

‘हिन्दी में’ परिवार, भारतीय साहित्य के संपूर्ण क्षेत्र में, हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्योत्थान,संवर्धन और संरक्षण हेतु निरंतर कार्यरत है।

‘हिन्दी में’ साहित्यिक संस्था द्वारा वर्ष 2022 (सितम्बर) में जयपुर (राजस्थान) में ‘कविताई अध्याय – १’ का आयोजन।

वर्ष 2023 में (अप्रैल) जबलपुर (मध्य प्रदेश) में ‘कविताई अध्याय – २’ और 2023 (सितम्बर) लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में , कविताई अध्याय – ३ का आयोजन।
वर्ष 2024 ( अगस्त) राजधानी नई दिल्ली में, कविताई अध्याय – ४ का आयोजन सफल हुआ।

संस्था द्वारा “कवित्व” मुहिम के अंतर्गत, नए लेखकों को मंच प्रदान करने की शुरुआत वर्ष 2024 में नई दिल्ली से की गई जो कि संस्था के ऑफलाइन कार्यक्रम रहें।
डिजिटल पटल पर भी, साहित्य सेवा का प्रयास “हिन्दी में – टॉक्स” कार्यक्रम के अंतर्गत 2023 से हो रहा है। अबतक भारत के 15 साहित्यकारों का साक्षात्कार इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘हिन्दी में’ परिवार द्वारा सफ़ल रूप से हुआ है।

‘हिन्दी में’ संस्था के संस्थापक-संपादक डॉ. शिवांकित तिवारी बताते हैं कि “हम सब परिवार हैं”। और एक परिवार की तरह ही ‘हिन्दी में’ परिवार को सँवार रहें हैं।
फ़िलहाल इंस्टाग्राम पर 1 लाख 60 हजार से अधिक साहित्य प्रेमी इनसे जुड़ें हुए हैं, वहीं फेसबुक पर 1 लाख 15 हजार से अधिक लोग ‘हिन्दी में’ परिवार को फॉलो करते हैं।

‘हिन्दी में’ नए अच्छे लेखकों को मंच देता हैं जो पढ़ना चाहते हैं, अपने लेखन व रचनाओं को पाठकों के विशाल समूह के सामने प्रस्तुत करना चाहते है। यह नवोदित लेखकों को और भी बेहतर लिखने और भाषा और साहित्य के प्रति उनके योगदान को सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

‘हिन्दी में’ के पेज पर कविताएं, कहानियां, पुस्तक समीक्षाएं, रचनाकारों की जीवनी आदि प्रकाशित की जाती हैं।

संस्था के संस्थापक डॉ. शिवांकित तिवारी “शिवा” के साथ ‘हिन्दी में’ परिवार के सक्रिय साथी सदस्य कवि दिव्येंदु दीपक, अमन मिश्रा,मिलीतृष्णा,सचिन साहित्य,मोहित मुदिता द्विवेदी, लोकेश त्रिपाठी,ममता पंडित आदि संस्था के प्रचार,प्रसार हेतु तत्परता से कार्यरत हैं!