कल ‘एक शाम माता-पिता के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के रवीन्द्र भवन में किया गया। जिसमें हिंदी फ़िल्म अभिनेता नमन सोनी को बेस्ट सन अवार्ड (Best Son Award ) से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रिश्तों से अवगत कराना था। मालूम हो कि आधुनिकता के दौर मे माता-पिता-पुत्र के रिश्ते बेजान हो रहे हैं। युवा ब्रेकफेल्ड वाहन की तरह बन रहे हैं। वह कण्ट्रोल मे रहना ही नहीं चाहते। सामाजिकता आज के समय मे बोझ और पुरातनपंथी बात लगने लगी है। ऐसे मे युवाओं कोअवेयर करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री कृष्ण गौर रहीं। कार्यक्रम का आयोजक समाजसेविका रिंकू ओझा ने किया।