मामा के घर आए किशोर की तालाब में डूबकर मौत

           हरदोई– थाना टडियावां क्षेत्र के गांव गुरसंडा तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग सात घण्टे बाद गोताखोरों ने शव को निकाला। सूचना पाकर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ओम प्रकाश व क्षेत्राधिकारी हरियावां उमाशंकर सिंह ने लोगों को शांत किया।
            थाना टडियावां क्षेत्र के गुरसंडा में रविवार को निशी कुमार 15 पुत्र विमलेश कुमार  निवासी मोहल्ला मिश्रीपुर जिला शाहजहांपुर जो अपने परिवार के साथ तीन दिन पूर्व अपने मामा मिथुन कुमार पुत्र संजय के घर शादी कार्यक्रम में आया था। रविवार की सुबह  गांव के ज्वार तालाब में दोनों साथ-साथ नहाने गए थे। तालाब में मिट्टी खुदाई होने के कारण तालाब काफी गहरा हो चुका था। उसमें नहर का पानी आता है जबकि मामा भांजे एक दूसरे को बचाव करने लगे लेकिन मिथुन कुमार किसी तरीके से तालाब से निकल आए जबकि मृतक को तैरना नहीं आता था वह डूब गया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। लाख प्रयासों के बाद भी कोई पता नही चल सका। वहीं सूचना मिलते ही एस ओ टड़ियावां क्षेत्राधिकारी हरियावां एवं उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक के परिजनों को धैर्य बंधाया। वहीं गुरसंडा व देविहा फत्तेपुर से आए गोताखोरों ने लगभग सात घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।