सैकड़ों बीघा फसल डूबकर हुई खराब, किसानों पर कुदरत का कहर, भविष्य की चिंता

                 माधौगंज(हरदोई)- लगातार हो रही बरसात के कारण निचले इलाको में खड़ी किसानों की मक्का व धान की फसल पानी मे जलमग्न हो गई है फसल नष्ट होने के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है।
                 लगभग एक सप्ताह से हो रही बरसात के कारण निचले इलाकों में खड़ी फसल पानी भर जाने के कारण  नष्ट हो रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित गाँव सुमेरगंज,दौलतयार पुर, रुइयापुरवा,पहुतेरा,अटवा अलिमर्दांपुर,फिरोजपुर ,बरहस है। सुमेरगंज निवासी रामकुमार वर्मा ने बताया कि उनकी धान व पिपरमेंट व मक्का की लगभग दस बीघा फसल डूब गई है, इसी गांव के निवासी प्रभुदयाल की 3 बीघा सुभाष की 2 बीघा नन्हे की 3 बीघा गोपाल राजू अजयपाल राजेन्द्र गंगाराम के जयकरन की कुल 16 बीघा मक्का धान की फसल डूब गई है। दौलतयार पुर निवासी शत्रुघन लाल वर्मा की दो बीघा फसल नष्ट हो गई हैइसी गांव के बिहारी लाल विजय आदि किसानी की फसल पानी मे डूब गई।बरहस के बरइयन पुरवा निवासी मायाराम उमाशंकर कन्हैयालाल की मक्का की फसल पानी मे डूब गई।
                   किसानों का कहना है कि महंगाई के चलते खाद,बीज,दवा, का इस्तेमाल करके फसल बोई थी जो कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण पानी मे डूब गई।खेत तालाब की शक्ल में नजर आ रहे है किसानों को आशा है कि इस विप्पति में सरकार उनकी मदद करेगी