जामुन के पेड़ से गिरा किशोर इलाज के दौरान मौत

 हरदोई–  कोतवाली शहर के धियरमहोलिया  निवासी विमल का 13 वर्षीय पुत्र रवि तीन दिन पहले जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पैर फिसलने से नीचे गिरकर जख्मी हो गया था। तभी से उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान रवि की रविवार को मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।