कछौना (हरदोई): विकास खण्ड कछौना की ग्रामसभा तेरवा दहिंगवा के ग्राम बनियनखेड़ा में एक 14 वर्षीय बालक की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपाल का परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान 14 वर्षीय पुत्र शुभम को सर्प ने काट लिया। परिजन अशिक्षा के चलते झाड़-फूंक में पुत्र को इलाज के लिए इधर-उधर घूमते रहे और सुबह उसकी मृत्यु हो गई। बड़ी विडंबना है कि 21वीं सदी में लोग झाड़-फूंक में विश्वास करते हैं। जिसके चलते आर्थिक शोषण के साथ व्यक्ति से भी हाथ धोना पड़ता है। कछौना क्षेत्र में बड़ी संंख्या में नीम हकीमों की झाड़-फूंक की दुकानें फलफूल रही हैं। जिम्मेदार प्रशासन मूकदर्शक बना है।
रिपोर्ट: पी०डी० गुप्ता