स्कूल जाते समय छात्रा को शोहदा करता है परेशान, छात्रा ने छोड़ा स्कूल

एएसपी के सामने रोने लगी पीड़िता, मामले में एफआईआर के दिए आदेश

             शोहदे के आतंक से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।छात्रा का आरोप है कि कई बार थाने से लेकर सीओ तक को शिकायती पत्र दिये गए लेकिन कार्यवाई नही हो पा रही है।एएसपी के सामने पीड़िता रोने लगी तो मामले में कार्यवाई व मुकदमा दर्ज करने के आदेश एएसपी ने दिए है।
             एएसपी ज्ञानजंय सिंह के पास अपने पिता के साथ पहुंची एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी फरियाद सुनाते हुए रोना शुरू कर दिया।कासिमपुर थाना इलाके की रहने वाली इस पीड़िता का कहना है कि वह कोचिंग पढ़कर अपने घर आ रही थी तो रास्ते मे शैलेन्द्र कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती करना शुरू किया।आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो उसने तमंचा लगाकर उसकी अस्मत लूटनी चाही।
                  पीड़िता का कहना है कि उसके चीखने चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे लोग आ गए जिसके बाद वह धमकी देकर चला गया।मामले की शिकायत उसने थाने से लेकर सीओ सण्डीला तक की लेकिन कोई सुनवाई नही जिसके बाद से शोहदा उसे परेशान कर रहा है और उसने स्कूल जाना छोड़ दिया।एएसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि मामले में एफआइआर कर कार्यवाई के आदेश दिए गए है।