कासिमपुर, हरदोई। थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम ककेंदुआ निवासी किसान अयोध्या प्रसाद पुत्र भगवान उम्र 40 वर्ष शनिवार को अपने घर में नल से नहा रहे थे, इसी दौरान नर में लगे मोटर की करंट में आने से उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के 5 बच्चों में से तीन बेटियां दो पुत्र हैं, सभी के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस मौके पर हैं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता