पिहानी (हरदोई)- थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल आए एक व्यक्ति को ससुर ने गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी गोकरन 32 की शादी पिहानी क्षेत्र के सरैया निवासी निर्मल की पुत्री हीनसती के साथ हुई थी। गोकरन 4 दिनों पूर्व अपनी ससुराल आया हुआ था। शनिवार सुबह उसका और ससुर निर्मल का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद वह खेत की ओर जाने लगा तो ससुर निर्मल ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही गोकरन गिर गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि पुलिस को अभी तहरीर नही मिली है लेकिन घायल के बयान के बाद ससुर को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।