मंझनपुर, कौशांबी। उत्तर प्रदेश के जनपद में कौशाम्बी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कौशाम्बी इंटेलिजेंस विंग टीम एवम कोखराज थाना पुलिस ने इंडियन ऑयल की कानपुर-बरौनी पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है,तेल चोरी की योजना बना रहे 7 लोगो को टीम ने गिरिफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से एक तेल टैंकर, स्विफ्ट कार सहित तमाम समान बरामद हुआ है। पकड़े गए लोग औरैया, कानपुर की तरफ के है और कई जिलों में जाल फैलाकर यह पाइपलाइन से तेल चोरी करते थे। कड़ी मशक्कत के बाद रोही बाईपास के पास तेल चोरी की योजना बनाते समय इन सभी को गिरिफ़्तार किया गया है।
पुलिस टीम को इंडियन ऑयल के अधिकारियों एवम एसपी अभिनंदन ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट