सिद्धान्त सिंह
प्रभारी निरीक्षक नाका हिण्डोला मनोज कुमार मिश्र ने सूचना के आधार पर शातिर बदमाश सुमित यादव पुत्र छेदालाल यादव निवासी 05 नम्बर गुमटी थाना गोसाईगंज जिला लखनऊ को गिरिफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि धर्मशाला के सामने खाली पड़े प्लाट के पास नाका हिन्डोला के नीचे से 315 बोर तमंचा लिए बदमाश सुमित यादव खड़ा है। जिस पर पुलिस टीम बना कर कार्यवाही कर गिरिफ्तारी की गई।