हरपालपुर (हरदोई)- थाना व कस्बा सोमवार की शाम को बकरी चराने गई किशोरी को एक वहशी दरिंदे ने दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की सूचना दी है।
हरपालपुर कस्बे की लगभग 12 बर्षीय बालिका सोमवार को बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गई थी। शाम को वापस लौटते समय कस्बे के ही एक दरिंदे ने उसे मझरा बाबा सेढ़ा नाले के पास दबोच लिया तथा उसके साथ जबरन दुराचार करने का प्रयास करने लगा। शोर शराबा होने पर आसपास के खेतों में में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। जिससे मौका पाकर आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर मामले की सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।