अमरोहा के निकट मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी में अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयओम नगर निवासी प्रदीप और उसकी पत्नी सुनीता ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। हमले के दौरान प्रदीप व उसकी पत्नी सुनीता गम्भीर रुप से घायल हो गये। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत ही पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।