हरदोई 25 फरवरी- लोनार थाना क्षेत्र के न्यौरादेव गांव में संदिग्ध हालातों में युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनो में कोहराम मच गया। आनन-फानन मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
न्यौरादेव गांव निवासी राकेश (35) पुत्र सुरजन परिजनो के अनुसार दिल्ली में मजदूरी करता था। सात दिन पूर्व अपने घर आया था। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद दर्द कुछ कम हो गया। सुबह परिजनो को बेड पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौत के कारण को स्पष्ट न होने पर परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटियां काजल व कोमल बताई गई है। मासूम बेटा उदित है। हादसे के संबंध में जानकारी उसके भाई प्रहलाद की ओर से दी गई।