ससुराल से बाइक से घर लौट रहे युवक को कोतवाली देहात क्षेत्र में रोडवेज ने कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।युवक के पास से मिले दस्तावेजों द्वारा पहचान कर पुलिस ने परिजनों को खबर की खबर मिलते ही परिजनों आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
छोटकउनू 32 पुत्र लालाराम गुप्ता निवासी बहर कोतवाली देहात कल शाम अपनी ससुराल परसेनी कोतवाली टडियावा क्षेत्र से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था कि तभी इटोली मोड़ पर रोडवेज से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई राहगीरों ने सूचना कोतवाली देहात में दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया जिससे युवक की जेब से आधार कार्ड वह मोबाइल द्वारा पुष्टिकर परिजनों को सूचना दी सूचना पाते ही परिजन आनन-फानन दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था बड़े भाई कुन्नू लल्लतू अनुज और सौरव लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।