एक एएनएम रोशनी कनौजिया के ट्रांसफर को लेकर सीएमओ आफिस में बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपा विधायक जैसे ही सीएमओ कार्यालय में घुसे कार्यालय के मेन गेट में कर्मचारियों ने ताला डाल दिया। वहीं सीएमओ ने विधायक के ऊपर अभद्रता, गाली-गलौच व धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच विवाद से ऑफिस में हड़कंप की स्थिति बनी रही। फिलहाल दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जरूर चला, लेकिन किसी ने कोई तहरीर पुलिस को नही दी है। लेकिन सीएमओ ने डीएम, एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग भी की है।
विधायक और सीएमओ के अपने अपने दर्द
इस मामले में विवाद के बाद दोनों ने अपने अपने दर्द बयां किये। विधायक का कहना है कि अब जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा यह नहीं सोचा था। जनता ने हमें चुना है तो उनकी अपेक्षाएं भी हैं । वहीं सीएमओ डॉक्टर पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को भी हमे सम्मान देना चाहिए । क्या अधिकारी सिर्फ गाली खाने के लिए ही बना है ?
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो विधायक आशीष सिंह आशू किसी से ऊँची आवाज में बात तक नहीं करते तो वह गाली क्या देंगे ? मामला चाहें जो भी रहा हो वह हम नहीं जानते लेकिन आशू भैया जनता के हित के लिए लड़ने वालों में हैं और वह जनता के लिए ही लड़ रहे हैं । रही बात गाली-गलौच के आरोप की तो वह विरोधियों की चाल लगती है ।