हम ऐसी व्यवस्था लाना चाहते हैं, जिसमें प्रशासनिक मनोबल के साथ निर्णय क्षमता में वृद्धि हो : योगी आदित्यनाथ

आज वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुम्भ-2019 के लिए सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है। इसे विश्वभर में जिज्ञासा का केंद्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन भी किया गया है। इसमें व्यक्तिगत रुचि लेकर सफल बनाएं, जिससे यूपी की छवि और अर्थव्यवस्था में सुधार हो ।

प्रदेश में कहीं भी ठंड या भूख से किसी की जान न जाने पाए, इसके लिए जरूरी व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जानी चाहिए । पारदर्शी व जवाबदेह, ईमानदार व संवेदनशील प्रशासन व सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण और सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धताओं के साथ हमें आगे बढ़ना है । हमें ऐसा सम्पन्न व शक्तिशाली प्रदेश बनाना है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी के साथ विकास की गति तीव्र व निर्बाध हो। हम ऐसी व्यवस्था लाना चाहते हैं, जिसमें प्रशासनिक मनोबल बहाल हो और उनकी निर्णय क्षमता में वृद्धि हो ।