दहेज की बलि चढ़ने वाली नवविवाहिताओं की हत्या के मामले में कोई कमी नही आ रही है। आये दिन कोई न कोई नवविवाहिता आखिरकर दहेज की बलि चढ़ ही जाती है।जनपद हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सात माह की गर्भवती नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष वालो ने मौत जे घाट उतार दिया। ताजा मामला अतरौली थाना क्षेत्र के मदारीखेड़ा गाँव से सामने आया है।जहाँ रहने वाले शिवकुमार ने करीब एक साल पहले संगीता से प्रेमप्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी।जिसके बाद उसके पति सहित सुसराल वालो कि दहेज की डिमाण्ड बढ़ने लगी।जब उसके मायके पक्ष वाले दहेज देने में असमर्थ हो गए।तो संगीता के शिवकुमार और ससुराल पक्ष के कई लोगो ने मिलकर संगीता को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।जिसके बाद उसके शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में फेंक दिया।सुबह जब ग्रमीणों की नजर उसके शव पर पड़ी तो पूरे गाँव मे सनसनी फैल गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके मायके पक्ष वालो को सूचना दी।सूचना मिलते मृतिका के परिजन घटना स्थल पर पहुँच गए।मृतिका के बड़े बहनोई गोविंद ने पति सहित ससुराल पक्ष के 6 सदस्यों के ऊपर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।मृतिका संगीता के पेट मे 7 माह का बच्चा पाल रहा था।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।