मुम्‍बई के पास ट्राम्‍बे में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र का राष्‍ट्रपति ने दौरा किया

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज महाराष्ट्र में कई परियोजनाएं शुरू की । पहले राष्‍ट्रपति महोदय ने मुम्‍बई के पास ट्राम्‍बे में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र का दौरा किया । इसके पश्चात परमाणु ऊर्जा विभाग की प्रौद्योगियों और प्रदर्शनी का का राष्‍ट्रपति जी ने अवलोकन किया। उन्‍होंने परमाणु ऊर्जा विभाग की अनेक इकाईयों को राष्‍ट्र को समर्पित भी किया।