गालीबाज़ अध्यापक के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज़, बीएसए ने किया निलम्बित

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्यवाही

कौशाम्बी : कौशाम्बी जनपद के सिराथू तहसील अंतर्गत सौरई बुजुर्ग गांव के प्रधानाध्यापक अजय साहू ने भाजपा नेताओं को जमकर गाली गलौज किया साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को व उनकी जाति पर अभद्र टिप्पणी किया था। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। अध्यापक के गाली गलौज मामले में पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नही की गयी।

मामले की जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ व डिप्टी सीएम के करीबी धर्मराज मौर्य को हुई उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा धाम कोतवाली में अजय साहू के खिलाफ तहरीर दिए। मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने संबंधित धाराओ में एफआईआर दर्ज कर लिया। धर्मराज मौर्य ने जिला अधिकारी,पुलिस अधीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर निलबंन की मांग किया हैं। जिसको संज्ञान में लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गालीबाज अध्यापक को निलंबित कर कर जांच बैठा दिया दिया हैं। विश्वस्त सूत्रों की मिली जानकारी के मुताबिक अजय साहू ने एक ही सत्र में बीटीसी व बीएड किया है। अब विभाग उसकी भी जांच करेगा कि इसमें क्या सत्यता है? भाजपा मंडल अध्यक्ष अझुवा रामराज मौर्य ने बताया कि एक बार हम उत्कर्ष गेस्ट हाउस दावत में गये थे वहां भी यह अध्यापक भाजपा नेताओं को खूब गाली गलौज कर रहा था। जिसका मैंने विरोध किया तो यह झगड़े पर आमादा हो गया और अपशब्द कहने लगा। उसमे कोई कार्यवाही न होने से इसके हौसले बुलंद हो गए थे और यह रंगबाज बनकर खुलेआम अभद्र टिप्पणी करता रहता है।

शिक्षा के मंदिर में ये कैसा पुजारी? जिसने भाजपा नेताओं व उपमुख्यमंत्री के लिए भी किया था अमर्यादित शब्दों का प्रयोग !

जहाँ शिक्षा के मंदिर में ज्ञान का ज्योति जलाकर अंधकार व अज्ञानता को मिटाने का काम गुरुजनों द्वारा किया जाता है। अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को ‘गुरु’ कहा जाता है। गुरु वह है जो अज्ञान का निराकरण करता है अथवा गुरु वह है जो धर्म व सही मार्ग दिखाता है। गुरु को भगवान से उच्च दर्जा दिया गया है। इसी वजह से लोग अपने बच्चों को विद्या के मंदिर में भेजते हैं कि उसको सही दिशा मिलेगी; लेकिन जब शिक्षा देने वाला गुरु ही मर्यादा को तार तार कर दे तब उन बच्चों को कौन सही राह दिखायेगा?

ऐसा ही एक मामला कौशाम्बी जनपद के सिराथू तहसील के सौरई बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक ने कर दिखाया। जिसके कारनामें से गुरु देवो भव की गरिमा धूमिल हो गयी। बता दे कि कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग प्रथम में अजय साहू अध्यापक है। बीते दिनों अजय साहू ने कोरोना ड्यूटी के दौरान भाजपा नेताओं को जमकर गाली गलौज किया व अपने आप को भाजपा का बाप बताया। किसी ने गालीबाज की वाइस रिकार्ड कर लिया। वह वाइस रिकार्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हो गयी जिसने भी ऑडियो को सुना तो उसके होश उड़ गये। सरकार का सरकारी नौकर होने के बाद भी जिस सरकार से वेतन लेता है उसी सरकार के ही एक कद्दावर नेता,सच्चे समाज सेवक पार्टी के जिम्मेदार मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उनकी जाति के लिये जिस तरह के अपशब्दों का प्रयोग इस बेलगाम शिक्षक के द्वारा किया गया है। उससे साफ होता है यह शिक्षा के मंदिर में इतना गालीबाज पुजारी को नही रहना चाहिए।शिक्षक को बच्चों के भाग्य का निर्माता कहा गया है, लेकिन आप कल्पना करिए, जिस शिक्षक के अंदर अपने प्रदेश के मुखिया के प्रति सम्मान न हो,और खुले आम अमर्यादित शब्दों का प्रयोग लगातार किया जा रहा हो।वह भला बच्चों को अच्छी तालीम कैसे दे सकता है?अगर लोगों के कथन के तौर पर मानें तो यह शिक्षक विद्यालय के अभिभावकों से भी सीधे मुंह बात नही करता।और जब इसका मन करता है तो उन भोले-भाले गरीबअभिभावकों को भी बेज्जत करने में कोई कोर कसर नही छोड़ता है।इस बेलगाम शिक्षक से इसके विद्यालय का स्टाफ भी हमेशा पीड़ित रहता है।

———जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट