‘ज़िन्दगी के गीत’ : सभी को प्रेरित करते हैं

आरती जायसवाल (साहित्यकार, समीक्षक)

सभी को प्रेरित करते हैं
जीवन के गीत,
मुसकाते होंठ,
मुसकाती आँखे,
खिले हुए चेहरे,
खिलते फूल,
चहचहातीं चिड़ियाँ,
उमड़ते-घुमड़ते बादल,
बरसती बूँदें,
फलते हुए वृक्ष,
बहती हुई नदियाँ,
अडिग चट्टानें,
आकाश चूमते पर्वत,
सूरज की लाली,
लहलहाती हुई फ़सलें,
ढलती हुई शाम,
विश्राम प्रदान करती रात्रि,
शीतलता प्रदान करता चन्द्रमा,
टिमटिमाते तारे
‘सभी को प्रेरित करते हैं।
वे सब जो जीवन से जुड़े,
देते हैं जीवन का सन्देश’
कर्मवीर बनो,
गतिमान रहो,
महकते रहो ,
चहकते रहो,
मुसकाते रहो,
गीत गाते रहो।
तुम्हारा मौन और तुम्हारी तटस्थता
तुम्हें मृत्यु की ओर ले जाती है क्योंकि तब तुम
धीरे-धीरे,
सबसे अलग,
अपने सन्नाटे में
गुम हो जाते हो ।
सभी को प्रेरित करते हैं
जीवन के गीत।