👉चर्चित सचिव ने सरेआम दी रोजगार सेवक को गालियां, वीडियो वायरल
👉जिले भर के रोजगार सेवकों में आक्रोश
👉मामला सिराथू ब्लॉक का
👉कौशाम्बी। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा ग्राम विकास अधिकारी एक बार फिर अपनी करतूत के चलते चर्चाओं में आ गया है। इस बार इस काले कारनामे के बाजीगर ने एक रोजगार सेवक कार्यालय में बुरी बुरी गालियां दी। मौके पर ब्लॉक के अधिकारी भी पहुंचे लेकिन यह ग्राम विकास अधिकारी की हनक थी। उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, इस मामले को लेकर जिले भर के ग्राम रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश है। ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ऐसे गालीबाज ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो में सिराथू विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पुनीत सिंह गालियां देते नजर आ रहा है। यही नहीं ग्राम विकास अधिकारी ने रोजगार सेवक को धमकी देते हुए यह भी वीडियो में कहा है, यदि वह ब्लॉक में घुसा तो वह जान से जाएगा। लोगों ने बताया है कि जब यह विवाद चल रहा था तभी ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन इस ग्राम विकास अधिकारी की हनक है कि अधिकारी इस पर कार्रवाई करने से डर रहे हैं। यही नहीं ग्राम विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि उनके विकास खंड में तैनात कोई अधिकारी कार्रवाई उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर सकता। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी पर अभी तक उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर जिले भर के रोजगार सेवकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। माना जा रहा है कि जल्दी ही ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्राम रोजगार सेवक बड़ा आंदोलन छेड़ सकते हैं।