सर्पदंश से महिला की मृत्यु

file pic.

कछौना (हरदोई): कोतवाली कछौना के अंतर्गत 26 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। महिला के परिजन उसे इलाज के लिए रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को हरदोई रिफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर हरदोई से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।

बताते चलें कि रितू पुत्री राजकुमार निवासी ग्राम प्रतापपुर कोतवाली कछौना शनिवार की बीती रात को चारपाई पर अपनी 5 माह की पुत्री के साथ सो रही थी। इसी दौरान छज्जे से एक सर्प चारपाई पर गिर पड़ा। सर्प चारपाई पर गिरने के बाद सो रही 26 वर्षीय रीतू के दाहिने हाथ में काट लिया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु लेकर गए। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल को रिफर कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय रास्ते में महिला की मृत्यु हो गई।

रीतू की शादी 5 वर्ष पूर्व में शुभम शर्मा पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम खाड़ा खेड़ा पोस्ट अहिरोरी थाना टडियावा के साथ में हुई थी। मृतक महिला की एक 5 माह की पुत्री है। मृतक महिला रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके भाई को राखी बांधने आई थी। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता