पिहानी, हरदोई :
मामला हरदोई के पिहानी स्वास्थ्य केंद्र का है; जहाँ पर आज एक युवक गेट के पास तड़पता रहा; लेकिन डॉक्टरों ने उसे हाथ तक नहीं लगाया।
डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन पिहानी के डॉक्टर को बिलकुल दया नही आई । अगर डॉक्टर देखते तो युवक की जान बच सकती थी ।मृतक युवक सूरज वाजपेयी पुत्र कमलेश वाजपेयी पिहानी कोतवाली के ग्राम कुल्लही का निवासी है। मृतक के 2 छोटे-छोटे बच्चे है।