दो मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान

हरदोई – कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय तो पूर्वी निवासी अबरार ने गुरुवार को अपने घर में दो मंजिल पर बने कमरे के अंदर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। युवक ने आत्महत्या क्यों की है इस वजह को पुलिस तलाशने में जुटी है ?