अवैध सिलेंडर व रिफलिंग बेहद घातक

जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि अवैध सिलेंडर व रिफलिंग बेहद घातक है। कई घटनाओ में काफी मौते हुईं हैं। इसकी रोकथाम के लिए जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर कई प्रयास किये गए, किन्तु पूर्ति अधिकारी का सहयोग न मिलने से अवैध गैस सिलेंडर व रिफलिंग की रोकथाम कारगर साबित नही हो पाई। उन्होंने इसे खतरनाक बताते हुए मीडिया व प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की।