आम के बाग में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

             माधौगंज (हरदोई)- बाग मे आम की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह शौच करने गए भाई ने खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा पाया। सूचना पर पहुचे एडिशनल एसपी ने घटना का मौके पर निरीक्षण किया। फोरेन्सिक टीम ने दीवाल पर बने खून के धब्बे के फ्रिंगर प्रिन्ट लिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
            थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी पहाड़ी यादव के पुत्र रजनीश 21 वर्ष का शव उसके बाग में पड़ी चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। पहाड़ी यादव ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र नेम कुमार सुबह करीब 4 बजे शौच को गया था। बाग में चारपाई पर रजनीश का खून से लथपथ शव पड़ा पाया। रोते हुए घर पहुचकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में जिसने सुना वह घटना की ओर दौड़ गया। रजनीश के पेट में नाभि के निकट गोली लगने का निशान मिला। शरीर से सटाकर गोली मारने के कारण शरीर पर बारूद के जलने के निशान बन गए। परिजनों ने बताया कि रजनीश दिल्ली में एक प्राइवेट कम्पनी में गाड़ी चलाता था। करीब चार दिन पहले थाना अरवल के बानामउ सेमरिया में अपनी बहन व बुआ के घर से मंगलवार की शाम लगभग सात बजे घर आया था। रात को करीब 9 बजे उसकी मां रामश्री ने चौपाल पर खाना खिलाया। उसके बाद वह बाग में सोने के लिए चला गया।
             परिजनों ने बताया कि रजनीश अक्सर बाग में ही सोता था। दिल्ली से लगभग 6 माह बाद गांव आया था। गांव के लोगों ने रात मे एक फायर की आवाज सुनी थी। रात में आंधी व बादल गरजने के कारण किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया। पिता ने कहा कि गांव मे एक परिवार से खेत की मेड़ को लेकर लगभग डेढ माह से विवाद चल रहा था। फोरेन्सिक टीम के पी एस वर्मा ने संदिग्ध स्थानों के फ्रिंगर प्रिन्ट लिए। घटना की जानकारी होने पर एडीशनल एसपी ज्ञानंजय सिह ने मौके पर पहुचकर निरीक्षण किया। पिता ने कहा कि दूसरी पुत्री का एक जुलाई को तिलक होना निश्चित हुआ है जिसकी तैयारी के लिए दिल्ली से घर आया था। मृतक तीन भाइयो मे सबसे छोटा था। तीनों भाइयों की अभी शादी नही हुई । प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सोनकर ने घटना के हर पहलू पर बारीकियों से निरीक्षण करते हुए कहा कि घटना का शीघ्र खुलासा कर हत्यारों को जेल भेज देगें।