बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार अपराह्न निशू ब्रिक फील्ड हरदोई रोड बघौली चौराहा के ट्रैक्टर चालक मजदूरों के साथ से ईट लेकर पिपोना गाँव के रणवीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के यहां गए थे, जहाँ हुए हादसे में एक मज़दूर की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया ।

ईंट उतारने के दौरान ही अचानक रणबीर सिंह के मकान के आगे बने छज्जे के गिरने से रामबली उम्र 30 वर्ष व मुकेश उम्र 25 पुत्र राजपाल वर्ष घायल हो गए । जिन्हें आनन-फानन में सीएससी कछौना ले जाया गया । जहां पर रामबली की मौत हो गयी व घायल मुकेश को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया । घटना की जानकारी परिजनो को मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।