डेढ़ महीने बाद भी नहीं गिरफ्तार हुए रेप के आरोपित

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के बल करनपुर के मजरा तेलियन के पूरा में एक महिला के साथ 10 अक्टूबर को दबंगों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। काफी जद्दोजहद के बाद चरवा पुलिस ने 12 नवंबर को नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध रेप का मुकदमा पंजीकृत करने के बाद महिला के 161 और 164 का बयान दर्ज करा दिया है।

घटना के नामजद अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित महिला को मुकदमे से बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं लेकिन खुलेआम घूम रहे आरोपियों को चरवा पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

न्याय पाने के लिए पीड़ित महिला पुलिस कप्तान से लेकर एडीजी तक फरियाद कर चुकी है लेकिन आरोपियों के मौजूद न होने की बात कहकर चरवा पुलिस आला अधिकारियों को गुमराह कर रही है जबकि घटना के नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट