हरदोई- बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दम्पत्ति अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था । घर में किशोरी और उसका छोटा भाई था ।
9 मार्च को समय करीब रात 8 बजे पड़ोसी युवक ने राशन का बहाना बनाकर घर का दरवाजा खुलवाया और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा । घबराई किशोरी के शोर मचाने के कारण आरोपी मौके से भाग गया । घटना की जानकारी किशोरी ने फोन पर माता पिता को दी । आज पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । मामले में पुलिस जांच कर रही है ।