जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा है कि जनतादर्शन में प्राप्त शिकायतों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण शिकायतों के निस्तारण में समय-समय पर निर्देश दिये जाते है, फिर भी शिकायतों की संख्या तें निरन्तर वृद्वि हो रही है और एक समस्या को लेकर बार-बार शिकायतकर्ता आते रहते है और इस संबंध में मुख्यमंत्री जी ने अत्यधिक रोष प्रकट किया हैै। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि समस्त अधिकारी मुख्यमंत्री की अपेक्षानुरूप सभी प्राप्त जन समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, स्थायी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान न होना पडे़। उन्होने कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं शिथिलता बरते वाले अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए वार्षिक प्रविष्टि में प्रतिकूल उल्लेख करने के साथ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।