विगत 07 सितम्बर देर सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आधार की सीडिंग एवं फीडिंग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीडिंग की समीक्षा करते हुए पूर्ति निरीक्षक दिवाकर, अमित चैधरी एवं योगेश की सीडिंग तथा फीडिंग में भी दिवाकर एवं योगेश की खराब प्रगति पायी गई। जिस पर तीनो का वेतन रोकने के निर्देश दिये। इसी प्रकार फीडिंग की समीक्षा करते हुए फीडिंग में खराब प्रगति पाये जाने पर पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा का भी वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सीडिंग एवं फीडिंग की जनपद स्तर पर प्रत्येक तीसरे दिन अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा की जायेगीं। खराब प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, सहित समस्त पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।
Related Articles
खाद वितरण में अनियमितता बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी :- जिलाधिकारी
November 29, 2018
0
काम ठीक न करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जायेः- जिलाधिकारी
April 20, 2018
0
निर्माण एवं मरम्मत कार्यो में भ्रष्टाचार के बाद ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस व अवर अभियंता के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति
May 11, 2018
0