जनपद में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही

कौशाम्बी में लॉकडाउन के दृष्टिगत सरकार के निर्देशों के अनुसार अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क ना लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 50 बैरियर/नाकों एवं थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया । जिसमें 217 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 23वाहनों का चालान कर 11500 रू सम्मान शुल्क वसूला गया । साथ ही बिना मास्क लगाए घूमने एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 47 व्यक्तियों से 5350 रुपए जुर्माना वसूला गया।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट