देशव्यापी धरना-प्रदर्शन के मद्देनज़र किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने दी गिरफ़्तारी

पुलिस ने गिरफ्तार नेताओं को निजी मुचलके पर छोड़ा

अजुहा, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसानों के हित में आंदोलन की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी है। सिराथू तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा स्थित उत्पादन मंडी समिति के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किसानों के हित में धरना प्रदर्शन किया। अजुहा पुलिस चौकी इंचार्ज ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मय हमराही धरना स्थल पर पहुंच समाजवादी नेताओं को गिरफ्तार कर चौकी प्रांगण में घंटों में रखा बैठाए रखा। जिन्हें निजी मुचलके पर सभी नेताओं को छोड़ दिया गया।

पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में रैली आयोजित करने का आह्वान किया है। रैली के उद्देश्य से तांगा गाड़ी से विरोध प्रर्दशन को सैनी कोतवाली जा रहे तमाम समाजवादी पार्टी के नेता और पदाधिकारियों को अजुहा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विरोध प्रदर्शन करने जा रहे नेताओं में पार्टी के धर्मेंद्र सिंह, फैसल हसन, ज्ञानदत्त यादव, संतोष पंडा, ओम शिव,विक्की केसरवानी, अंजुम आजमी, दौलतराम पंडा, मज्जन अली, गजेंद्र मिश्रा, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा राहत अली, जितेंद्र यादव सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा ने भोला चौराहे से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है! पार्टी नेताओं को हिदायत देते हैं हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

IV 24 न्यूज़ नगर पंचायत Ajuha से संतोष कुमार की रिपोर्ट