युवा मंच संगठन के द्वारा ज़िलाप्रभारी बदायूँ पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को लखनऊ में बदायूँ जनपद के खिलाड़ियों से सम्बन्धित भ्रष्टाचार विषयक ज्ञापन दिया गया । ज़िला युवा कल्याण विभाग और क्रीड़ा विभाग की साँठ-गाँठ में वास्तविक पात्र खिलाड़ियों को सम्मान की श्रेणी से बाहर रख कर अधिकारियों एवं बाबुओं के द्वारा अपने रिश्तेदारों आदि के नाम सूची में लिख दिये जाने का उल्लेख किया गया है ।
इस मौके पर संघटन के ज़िलाप्रभारी ने बताया कि जिलाधिकारी को देर शाम जब ज्ञापन दिया गया तो उन्होंने तत्काल क्रीड़ा अधिकारी एवं युवा कल्याण विभाग से फोन पर वार्ता की और सख्त निर्देश देते हुये युवा मंच संघटन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस प्रकरण जांच होगी । पात्रों को उचित न्याय मिले इसकी व्यवस्था की जाएगी । संघटन के ज़िलाप्रभारी ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ युवा कल्याण विभाग और बदायूँ क्रीड़ा विभाग द्वारा घोर अन्याय किया जाना बहुत ही घृणित और गिरी हुई मानसिकता परिचायक है । खिलाड़ियों के सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ जो सूची भेजी जानी है उसमें भ्रष्टाचार कर गलत लोगों के नाम भेजे जा रहे है । जिन लोगों के सही प्रपत्र नहीं, जो मानकों एवं नियमानुसार कहीं से भी पात्र नहीं हैं, उनके नाम भेजे जा रहे हैं । जबकि जो वास्तविक खिलाड़ी हैं और जिन्होंने बदायूँ का नाम रोशन किया है उनको इस सूची में कहीं स्थान नहीं दिया गया है । क्रीड़ाधिकारी बदायूँ एवं युवा कल्याण अधिकारी को अवगत कराया गया तो इन लोगो ने मौन धारण कर लिया है । स्पोर्ट्स के नाम निरंतर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।
इस मौके संगठन नगर अध्यक्ष अजय दिवाकर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ यह अन्याय होता है तो खिलाड़ी का मनोबल कम होगा और खेल के प्रति भी खिलाड़ियों में अविश्वास पैदा होगा । खिलाड़ियों के हक़ की बात के लिये संघटन ऊपर मांग रखेगा । अगर सही पात्रों को उनका सम्मान नहीं मिला तो मजबूरन युवा मंच खिलाड़ियों के साथ सड़कों पर नज़र आएगा । युवा अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के लिय उक्त अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट भी जायेगा ।
इस मौके पर कु० संतोषी, कु० मानसी, काजल, कंचन, निशा, शिवम् शर्मा, राजेश, सनी, प्रशांत, नीशू, हनी, आदि उपस्थित रहे।