केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान माओवादियों की गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य इलाकों में इनकी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है। अपनी फेसबुक पोस्ट में श्री जेटली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल माओवादियों को एन डी ए खिलाफ अपने हितों के लिए हथियार के रूप में ले रहे हैं।
एक अन्य बयान में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि दिवालियापन और ऋण शोधन अक्षमता कानून संशोधन अध्यादेश-2018 से रियल एस्टेट क्षेत्र में दो के चार करने वाले ऑपरेटर समाप्त हो जाएंगे और भवन निर्माण परियोजनाएं समय से पूरी हो सकेंगी।