पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ किया। मालूम हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पिछड़े वर्ग के 7500 छात्र व छात्राओं को ‘ओ’ लेवल प्रशिक्षण व 10500 से अधिक छात्र व छात्राओं को सी.सी.सी. प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है । श्री राजभर ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आई.ए.एस, पी.सी.एस. जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग का प्रस्ताव विचाराधीन है, इसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा ।
Related Articles
जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/सहायिका सम्मेलन के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई
January 3, 2022
0
कोरोना को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला
July 12, 2020
0
किसानों को परेशान न किया जाये
November 30, 2021
0