तेलंगाना – छत्तीसगढ़ के अंतर – राज्यीय सीमा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह महिलाओं सहित दस माओवादी मारे गए । इस कार्रवाई में एक सिपाही शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए । आज सुबह पुजारीकंखर वन क्षेत्र में माओवादियों की बैठक करने की सूचना मिलने पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की । माओवादियों की गोलीबारी पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ये माओवादी मारे गए । मुठभेड़ स्थल से एके-47 राइफल, रॉकेट बम और जिंदा कारतूसों सहित भारी संख्या में हथियार बरामद हुए ।
Related Articles
पुलिस और मवेशी तस्करों के बीच फायरिंग, तीन गिरफ्तार
December 25, 2020
0
हवलदार सत्यम का अन्तिम संस्कार 18 अक्टूबर को मेहंदीघाट पर पूर्ण सम्मान के साथ किया जायेगा
October 17, 2021
0
Awards to 75 women achievers for contribution in Sashakt Aur Samarth Bharat
March 20, 2022
0