एडीजी (पॉवर कॉर्पोरेशन) ने किया यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सभी का मन मोहा ।

कछौना(हरदोई ): नगर पंचायत कछौना पतसेनी में एक स्तरीय शिक्षा संस्थान के रूप में सोमवार को यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल का उद्दघाटन कमल सक्सेना द्वारा फीता काट कर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर एडीजी पावर कारपोरेशन के कमल सक्सेना ने छात्रों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि हरदोई से उनका पुराना रिश्ता रह चुका है। उन्होंने यहाँ पर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा भी दी है। सभी बुराइयों को दूर करने के लिए शिक्षा ही एक मात्र साधन है, शिक्षक ही ऐसी एक कड़ी है जिसमें प्रतिभाओं को संस्कृति और सभ्यता सिखाने का असर होता है, एक अच्छी शिक्षण संस्था जहां पर बच्चे एक प्रतिभा के रूप में अपनी पहचान बनाकर निकलते हैं। बच्चे की सीखने की क्षमता को अंकों में ना रखें उसको पूर्ण रूप से विकसित होने दें। बच्चा घर से सीखता है और अच्छा बच्चा आगे चलकर देश का नाम रोशन करता है जिसके लिए भविष्य में यह स्कूल एक अच्छा मंच साबित होगा।
विद्यालय के निदेशक शिवम गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में CBSE बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी और साथ ही मध्यम वर्ग का बच्चा भी अच्छे माहौल में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेगा । वहीं इस ओके पर मुख्य अतिथि कमल सक्सेना ने फीता काटकर विद्यालय का उद्दघाटन किया एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आईपीएस एस०के०सिंह ने बताया क्षेत्र में प्रशासनिक सेवा में जो लंबे अरसे से सूखा पड़ा था वह अब खत्म होगा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम से नौनिहालों की प्रतिभा में निखार आता है। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश गुप्ता ने बताया कि हम सब इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं। विद्यालयों की दुनिया की दुआ गाढ़ा से नहीं होती है, ये ज्ञान के मंदिर हैं जो कच्ची मिट्टी के तरह नौनिहालों को एक बेहतर स्वरुप प्रदान करते हैं। साथ ही ऐसे मौके पर नौनिहाल बच्चों ने नृत्य, नाटक, कव्वाली, गीत-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति काफी मनमोहक थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजेंद्र वर्मा, प्रतिनिधि संजय, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार, सभासद धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार, कुर्बान, प्रदीप गुप्ता व ग्राम प्रधान श्याम सिंह गौसगंज, सतपाल सिंह कमालपुर, प्रधान बबलू, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, अनिल सिंह, व्यापार मंडल पदाधिकारी गोपाल जी गुप्ता, रामखेलावन गुप्ता, नीलेश गुप्ता, पिंकी गुप्ता, देवी शंकर शुक्ला, रजनीश सिंह, डॉ० अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व वरिष्ठ पत्रकार गौतम चंद्र मिश्रा ने किया।