हरदोई– बालामऊ गाँव निवासी आदित्य त्रिपाठी को रामनगरी अयोध्याजी स्थित त्रेतायुग फाउण्डेशन ने बेस्ट एडूकेटर और मेण्टोर श्रेणी मे शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया है। यह पुरस्कार आदित्य को समाज के वंचित वर्ग तक गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है।
आदित्य कोथावाँ के प्राथमिक विद्यालय, प्रतापपुर मे सहायक अध्यापक के रूप मे सेवारत हैं। उन्हें इससे पहले फेमस पीपुल्स इण्डिया वर्ल्ड की ओर से नेल्सन मंडेला इंस्पायर अवॉर्ड 2025 भी दिया गया था। आदित्य को सामाजिक क्षेत्र मे शिक्षा-जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया है। आदित्य महर्षि विवेकानन्द ज्ञानस्थली के कर्ताधर्ता भी हैं और यह संस्था पटेल शिक्षण संस्थान का संचालन करती है। आदित्य के निर्देशन मे यह संस्था गाँव के गरीबों को स्तरीय इंग्लिश मीडियम की शिक्षा उपलब्ध करा रही है। न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा आदित्य के आर्थिक और बौद्धिक सहयोग से ही सम्भव हो रही है।
आदित्य विगत 15 वर्षों से ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी और महर्षि विवेकानन्द ज्ञानस्थली के साथ गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने वाले आदित्य को अन्तरराष्ट्रीय संस्था वैक बुक ऑफ रिकार्ड्स ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता की श्रेणी में बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2023 और शैक्षिक लेखन के लिए एशिया टैलेण्ट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया जा चुका है। आदित्य सैकड़ों राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों मे प्रतिभाग करने के साथ ही विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखते रहते हैं। आदित्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सई नदी संरक्षण अभियान से भी जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लोकभारती के साथ सई बचाने की मुहिम चला रहे हैं। आदित्य की पहचान युवा लेखक व कवि के रूप मे भी है। उनकी कविताएं भी समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं। आदित्य की भूले-बिसरे क्रांतिकारियों पर अंगरेज़ी मे एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है। अवॉर्ड मिलने पर आदित्य ने कहा कि समाज के लिये योगदान देना न कार्य है और न सेवा यह ईश्वर के प्रति हमारा धन्यवाद है।यदि कोई अवार्ड या समाज की ओर से एप्रिशिएशन मिलता है तो यह और अच्छा करने को प्रेरित करता है।