राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  में प्रवेश 25 जून तक – आर0 एस0 यादव

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आर0एस0 यादव ने अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज द्वारा सत्र 2018 के प्रवेश की प्रथम सूची संस्थान को प्राप्त हो गयी है जिसके प्रवेश 25 जून 2018 तक संस्थान में किये जायेगे । जिसमें प्रवेशार्थी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छाया प्रतियों, दो फोटो एवं काशनमनी तथा शुल्क के साथ कार्यालय में उक्त तिथि तक अपना प्रवेश लेना सुनिश्चित करें और उक्त तिथि तक प्रवेशार्थी द्वारा प्रवेश न लेने की स्थिति में राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा।
श्री यादव ने बताया है कि राजकीय आई0टी0आई0 हरदोई,पिहानी, सवायजुपर एवं शाहाबाद के प्रवेश हरदोई संस्थान में तथा आई0टी0आई0 अतरौली के प्रवेश अतरौली में तथा आई0टी0आई0 बिलग्राम के प्रवेश बिलग्राम संस्थान में होगें।