सण्डीला में आचार संहिता के अनुपालन के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया रूट मार्च

सण्डीला में निकाय चुनाव में आचार संहिता के अनुपालन कराने तथा मतदान को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कस्बा सण्डीला के स्वामी दिव्यानंद महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम को चेक किया तथा रूट मार्च किया । इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी सण्डीला,एसड़ीएम सण्डीला, प्रभारी निरिक्षक के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
 नगर पालिका सण्डीला,नगर पंचायत कछौना पतसेनी व बेनीगंज के सभी अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को विशेष तौर से जानकारी देते हुए तहसील परिसर में बुला लिया गया था।इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी व गड़मान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।यह मीटिंग विशेष रूप से उम्मीदवारों को जागरूक करने के लिए की गई जिसमे जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बताया कि निकाय निर्वाचन के नियमों को पूरी तरह लागू किया जा चुका है।अगर किसी भी प्रत्याशी चाहें वह अध्यक्ष पद या सभासद पद हेतु चुनाव मैदान में उतरा है।उसके प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन जैसे गिफ्ट्स, पैसा,शराब या किसी भी प्रकार का लालच देकर मतदान को प्रभावित करने का कार्य किया गया।तो ऐसे मामले में सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप बनता है।जिसमें एक साल की कैद के साथ ही राजनीतिक भविष्य खत्म  होना तय है।
       नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के उम्मीदवार अध्यक्ष/सभासद के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि सभी अध्यक्ष/सभासद प्रत्याशी आचार संहिता का अक्षरशः पालन करें।डीएम ने कहाकि कोई भी प्रत्याशी चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित तय सीमा के अन्दर वाहन/प्रचार सामग्री/जुलूस एवं रैली पर व्यय करेंगे।उन्होने कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के द्वारा 06 लाख, सदस्य पद प्रत्याशी 1 लाख 50 हजार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 1 लाख 50 हजार तथा सभासद प्रत्याशी 30 हजार रू0 अपने चुनाव प्रचार में व्यय कर सकते हैं।
     डीएम ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा तय सीमा के बाहर व्यय नही किया जायेगा और प्रतिदिन व्यय की गई धनराशि का ब्यौरा अपने संबन्धित उप जिलाधिकारी को देना अनिवार्य होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी अध्यक्ष/सभासद प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि सभी प्रत्याशी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैद्य शराब, धनराशि आदि का वितरण न होने दिया जाये और इस प्रकार की कोई भी जानकारी होने पर संबन्धित प्रत्याशी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपने क्षेत्र में धार्मिक, समाजिक भड़काउ भाषण नही दिये जायेगें और न ही किसी मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन दिया जायेगा। इस संबन्ध में किसी कि विरूद्ध कोई भी जानकारी मिलने पर आचार संहिता धारा के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।