डीजीपी के अनुमोदन के बाद अब जिले के तीन थाना प्रभारी सहित अन्य बनेंगे इंस्पेक्टर

            जिले में तीन थानों पर तैनात थाना प्रभारी अब इंस्पेक्टर हो जाएंगे। बुधवार को जारी हुई प्रमोशन सूची में इनके नाम शामिल हुए है। इसी के साथ एसपी के पीआरओ भी इंस्पेक्टर बन जाएंगे।
          बताते चले कि अतरौली थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ,कासिमपुर थानाध्यक्ष संजय मौर्या , थानाध्यक्ष पिहानी श्याम बाबू शुक्ल का नाम सूची में है। इसी सूची में एसपी विपिन कुमार मिश्र के पीआरओ अरविंद सिंह राणा भी इंस्पेक्टर हो जाएंगे। एसएसआई कोतवाली देहात ब्रजेश सिंह के साथ एसएसआई लोनार जावेद अहमद भी इसी प्रमोशन सूची में शामिल है। अब इनके कंधों पर तीन स्टार लगे होगे। खास बात यह है कि उक्त अधिकारियो की पदोन्नति से होली का रंग और गहरा हो गया है । विभागीय दरोगाओ की लंबित पदोन्नति सूची पर डीजीपी की मोहर का काफी समय से इंतजार था जो मोहर लगते ही समाप्त हो गया। इस सूची में वरिष्ठता के आधार पर तकरीबन 2200 दारोगाओ का नाम शामिल है।